होली की पूजा कैसे करें, जानें पूजाविधि और पूजा सामग्री की लिस्ट

होलिका दहन की पूजा सामग्री में कुछ वस्तुओं का होना बहुत जरूरी माना जाता है। इस होली की पूजा में घर की बनी गुजिया जरूर अर्पित करनी चाहिए। होलिका दहन की पूजा सामग्री में कच्चा सूती धागा, नारियल, गुलाल पाउडर, रोली, अक्षत, धूप, फूल, गाय के गोबर से बनी गुलरी, बताशे, नया अनाज, मूंग की साबुत दाल, हल्दी का टुकड़ा और एक कटोरी पानी लें। सभी वस्तुओं को एक थाली में सजाकर पूरे परिवार के साथ जाकर होलिका मइया की पूजा करें

होलिका दहन की पूजा के लिए सही स्थान और सही दिशा देखकर बैठें। पूजा के स्थान को गंगाजल से पवित्र करें। उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाकर थाली में रोली, फूल, मूंग, नारियल, अक्षत, साबुत हल्दी, बताशे, कच्चा सूत, फल, बताशे और कलश में पानी भरकर रख लें। इसके बाद होलिका मइया की पूजा करें। पूजा की सामग्री को अर्पित करें। साथ ही भगवान नरसिंह और विष्णुजी का नाम लेकर पांच अनाज अर्पित करें। फिर प्रह्लाद का नाम लेकर अनाज के दाने और फूल अर्पित करें। इसके बाद कच्चा सूत लेकर होलिका की सात होलिका की परिक्रमा करें और अंत में गुलाल डालकर जल अर्पित करें। होलिका दहन के बाद उसमें कच्चे आम, सप्तधान्य, नारियल, मुट्टे, मूंग, चना, चावल आदि चीजें अर्पित कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights