‘शिव शक्ति- ताप तांडव त्याग’ में देवी शक्ति के रूप में नजर आ रहीं एक्ट्रेस सुभा राजपूत की सगाई टूट गई है। उन्होंने तीन साल अफेयर करने के बाद एक्टर विभव राय से 25 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी। मगर अब ये दोनों अलग हो गए हैं। कपल ने कुछ समय पहले ही अपनी सगाई तोड़ दी है। सोशल मीडिया हैंडल्स से भी सगाई की फोटोज डिलीट कर दी हैं। सुभा और विभव 2019 में वेब सीरीज ‘प्यार इश्क रेंट’ की शूटिंग के दौरान मिले थे और यहीं इन्हें प्यार हो गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, विभव और सुभा ने आपसी सहमति से अपनी सगाई तोड़ने का फैसला किया है। उन्हें अब इस बात का एहसास हुआ है कि दोनों अपनी-अपनी लाइफ में अलग चीजें चाहते हैं। हालांकि दोनों के लिए ये फैसला एकदम मुश्किल था लेकिन दोनों के लिए सही था। जब विभव से इस बारे में पूछने के लिए सम्पर्क किया गया तो वह नहीं मिले लेकिन एक्ट्रेस सुभा ने कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं।
विभव ने ‘गुस्ताख दिल’, ‘डोली अरमानों की’ और ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ जैसे डेली सोप में काम किया है। वह मौजूदा समय में ‘शैतानी रस्में’ में नजर आ रहे हैं। एक दशक लंबे करियर में एक्टर किसी तरह के रियलिटी शोज में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने ‘ईटाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में रियलिटी शोज का हिस्सा बनने वाले सवाल पर कहा था, ‘कभी ना नहीं कहना चाहिए। लेकिन रियलिटी शोज में हिस्सा लेने से ज्यादा नुकसान होता है। मैं थोड़ा डकपोक किस्म का इंसान हूं। मुझे लड़ना-उलझना पसंद नहीं है। मैंने अपनी पर्सनालिटी का एक खास पहलू करीबियों के लिए रिजर्व रखा है। रियलिटी शोज पर उसे दिखाना सही नहीं होगा।’