राहुल गांधी के मंच पर BJP के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो देख लोग हैरान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा के धनोरा गांव में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता के आगमन से प्रशासन मुस्तैद है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। इस बीच जिम्मेदारों की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई।

दरअसल, राहुल गांधी की रैली से एक दिन पूर्व मंच पर मुख्य बैनर लगाया गया इस बैनर में कांग्रेस के दिग्गजों की फोटो लगाकर कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार कर रही थी। इस बैनर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चूक कर दी, जिस लोकसभा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है, उसी बैनर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई।

जब इस ओर मीडिया ने ध्यान दिया तो आनन-फानन में उस मुख्य बैनर की फोटो पर दूसरा पोस्टर चिपका दिया गया। सवाल यह खड़ा होता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन होने जा रहा है और कांग्रेस पार्टी से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। कुछ का कहना है कि इसे कांग्रेस की चूक कहे या षड्यंत्र, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में दल बदलू और विश्वासघाती भस्मासुर भरे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो पर पोस्टर तो चिपका दिया पर कई सवाल खड़े कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights