Yogi Adityanath: ‘जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी ही’, महाराष्ट्र में में गरजे यूपी CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम हर ओर पूरे देश में एक ही भाव है। आजादी के बाद संभवतः यह पहला आम चुनाव है, जिसके परिणाम के बारे में जनता जानती है कि आएंगे तो मोदी ही। 10 साल में मोदी जी ने भारत को पहचान, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि दी है। गरीब कल्याण के अनेक कार्यक्रम किए हैं। इन्हें ध्यान में रखकर विश्वास से कह सकता हूं कि फिर से आएंगे तो मोदी ही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहे। वर्धा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कमल खिलाने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा वर्धा से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी तड़स के लिए की। सीएम ने महाराष्ट्रवासियों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि आजादी का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्धा की इस पावन धरा को अपनी कर्मभूमि बनाया था। यहां के जरिए उस समय देश के अंदर विदेशी हुकुमूत के चूलों को हिलाने के लिए जो अभियान प्रारंभ किया गया था, महाराष्ट्र की जनता ने उसके जरिए भारत की स्वाधीनता को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights