गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टैंकर से टकराई कार, 10 लोगों की मौत

 गुजरात केअहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भयानक दुर्घटना सामने आई है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास एक मारुति अर्टिगा टैंकर के पीछे से टकरा गई और कार में सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलक झपकते ही टैंकर के पीछे जा घुसी और लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिल पाया। एक्सप्रेसवे यह हादसा रामनवमी के मौके पर तब हुआ जब छुट्‌टी के चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या काफी कम थी। इससे पहले भी एक्सप्रेसवे पर बड़े हादसे हो चुके हैं।

वडोदरा से अहमदाबाद जा रही एक कार अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि हाईवे पर कार जोरदार धमाके के साथ टैंकर से टकराई और अर्टिंगा टैंकर के पिछले हिस्से में जा गिरी। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और क्रेन बुलाकर कार को टैंकर के नीचे से निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य की मौत इलाज के दौरान हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार अहमदाबाद पासिंग की है। फोटो में इसका नंबर GJ27 EC 2578 देखा जा सकता है। पुलिस ने मृतकों की पहचान पाने के लिए कार नंबर और आधार कार्ड विवरण के आधार पर जांच कर रही है।

हादसे के तुरंत बाद 108 की टीम पहुंची। हादसे में कार की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी चादर काटकर शवों को बाहर निकाला गया। जोरदार टक्कर के कारण ज्यादातर लोगों के सिर में चोट आई। कार आगे चल रहे टैंकर के पीछे कैसे घुसी? यह जांच का विषय है। एक्सप्रेसवे से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इसकी जांच की जाएगी कि कार तेज रफ्तार में थी या समय पर ब्रेक नहीं लगाया गया। इसके अलावा यह भी देखना होगा कि क्या आगे वाले टैंकर ने अचानक ब्रेक लगाया था। वडोदरा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति आमतौर पर 100 किमी प्रति घंटे से अधिक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights