‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में समर्थ जुरेल का नाम कंफर्म! ईशा मालवीय के Ex अभिषेक कुमार के साथ TV पर करेंगे स्टंट

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, किसी का भी नाम कंफर्म नहीं हुआ था। लेकिन अब ये खुलासा हुआ है कि टीवी एक्ट्रस समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार इसमें हिस्सा लेंगे। दोनों को पिछली बार रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में देखा गया था।रिपोर्ट के मुताबिक, Samarth Jurel का नाम ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए कंफर्म हो गया है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अभिषेक कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की ही तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार टीवी सीरियल ‘उडारिया’ में साथ काम कर चुके हैं। इसी सेट पर ईशा मालवीय भी थीं। ईशा ने पहले अभिषेक को डेट किया, लेकिन बाद में रिश्ता तोड़ दिया और समर्थ को डेट करने लगीं। ईशा को लेकर अभिषेक और समर्थ की ‘बिग बॉस 17’ में भी खूब लड़ाई देखने को मिली थी।अब समर्थ और ईशा का भी ब्रेकअप हो गया है। इन अफवाहों के बाद समर्थ ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘जो मायने रखता है, वो हमेशा रहता है।’

‘खतरों के खिलाड़ी’ की बात करें तो इसके पिछले सीजन की शूटिंग केपटाउन, साउथ अफ्रीका में हुई थी। इस सीजन को रैपर डिनो जेम्स ने देखा था। 14वें सीजन के लिए मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, सनाया ईरानी, गशमीर महाजनी, अंकिता लोखंडे, शोएब इब्राहिम और हेली शाह का नाम सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights