बिग बॉस OTT 3: शिवांगी जोशी होंगी सबसे महंगी कंटेस्टेंट! एल्विश-अभिषेक के बाद अदनान शेख-सौरव जोशी बनेंगे हिस्सा?

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का ओटीटी वर्जन भी खूब हिट रहा। दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया और एल्विश यादव विनर बने। इसी सीजन में एक और यूट्यूबर अभिषेक मल्हन भी नजर आए। शो को तगड़ी टीआरपी मिली, ऐसे में मेकर्स इस सीजन में भी यूट्यूबर्स को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबर है कि मेकर्स ने सौरव जोशी को अप्रोच किया है। इनके अलावा अदनान शेख का नाम भी सामने आ रही है। टीवी सिलेब्स में सबकी चहेती नायरा यानी शिवांगी जोशी से भी बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि वो इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट होंगी।

Bigg Boss OTT 3 को लेकर पहले खबर आई थी कि इस बार ये शो नहीं बनेगा, क्योंकि ओटीटी वर्जन का असर टीवी वाले शो की टीआरपी पर पड़ता है। हालांकि, जब सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई, उसके अगले दिन ही मेकर्स की तरफ से ये साफ कर दिया गया कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ आएगा और धमाल भी मचाएगा, क्योंकि इस बार भी होस्ट सलमान खान ही होंगे।

अब जब ये खबर पक्की हो गई कि Bigg Boss OTT 3 आएगा तो कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा होने लगी। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, सौरव जोशी और अदनान शेख का नाम सामने आया है। शिवांगी से तो हर कोई वाकिफ है, सौरव के बारे में बता दें कि यूट्यूब पर ‘सौरव जोशी व्लॉग’ नाम से उनका चैनल है, जिस पर उन्होंने पहली बार फैमिली ट्रिप का वीडियो शेयर किया था, जो वायरल हो गया था। इसके बाद उन्होंने इसे भी अपना काम बना लिया। आज यूट्यूब पर उनके 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ये भी कहा जाता है कि उनकी करोड़ों में कमाई होती है।

‘बिग बॉस’ के ओटीटी वर्जन के दोनों सीजन (पहला और दूसरा) फ्री में स्ट्रीम हुआ था। दूसरे सीजन को जियो सिनेमा पर प्रीमियर किया गया था। अब तीसरा सीजन फ्री नहीं होगा। इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights