मोदी की मिमिक्री, मोदी का समर्थन अब मोदी के खिलाफ ताल ठोक रहे श्याम रंगीला कौन हैं?

कॉमेडियन श्याम रंगीला लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर अपने चुनावी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। राजस्थान के 29 साल के कॉमेडियन ने घोषणा की कि वह वाराणसी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव। श्याम रंगीला की पीएम मोदी की आवाज और उनके स्टाइल में बोलने के लिए काफी मशहूर हैं। वाराणसी से दो बार के सांसद, पीएम मोदी तीसरी बार संसदीय सीट से जीत हासिल करना चाहते हैं

पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी सीट से सीधी चुनौती देने वाले श्‍याम रंगीला उर्फ श्‍याम सुंदर का जन्‍म 25 अगस्‍त 1994 को राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव मानकथेरी में हुआ।श्‍याम रंगीला का बचपन से सपना था कि वे कॉमेडियन बने। स्‍कूल-कॉलेज के दिनों से कॉमेडी किया करते थे, मगर श्‍याम रंगीला को देशभर में बतौर कॉमेडियन पहचान तब मिली जब ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करके दर्शकों का दिल जीता।

श्याम रंगीला एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के सदस्य भी हैं। श्याम रंगीला 12वीं तक पढ़े हैं और उन्होंने एनिमेशन का कोर्स भी किया है। श्याम रंगीला बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। इसी सपने के साथ वह The Great Indian Laughter Challenge में भी गए। यहां वह पीएम मोदी की नकल करके छा गए। श्याम रंगीला, राहुल गांधी की भी नकल कर लेते हैं। श्याम रंगीला की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लाखों लोग उनकी पीएम मोदी की मिमिक्री को पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights