पीएम मोदी का ‘मिशन झारखंड’, रांची में भीषण गर्मी के बीच ‘रोड शो’ के दौरान फूलों की बारिश

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम 6.45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड कर बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार भी मौजूद रहे। भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी के रोड शो के दौरान फूलों की जमकर बारिश हुई।

पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक दोनों ओर बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, भारत माता चौक, गाड़ीखाना चौक, शनि मंदिर चौक, गौशाला रोड और रातू रोड तक दोनों ओर बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights