‘सिकंदर’ के अनाउंसमेंट के बीच सलमान खान और रश्मिका मंदाना का पुराना वीडियो वायरल, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फाइनल हो गई हैं। सलमान खान के साथ रणबीर कपूर की इस हिरोइन को देखने के लिए फैन्स अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन खबरों के बीच सलमान खान और रश्मिका मंदाना का एक बहुतक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया नजर आ रहा है। ये वीडियो उस समय का है जब रश्मिका बॉलीवुड में फुल फ्लेज़्ड एंट्री के लिए बेचैन थीं। इस वीडियो में सलमान रश्मिका के बीच हुई कुछ ऐसी बातचीत है, जिसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

साल 2022 में अमिताभ बच्चन के साथ ‘गुडबाय’ में बॉलीवुड डेब्यू के बाद रश्मिका पिछले साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आईं। इसके बाद अब वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आनेवाली हैं। बताया जा रहा है कि एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रड्यूस हो रही ये फिल्म ईद 2025 में रिलीज के लिए तैयार है। इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन जाहिर करते हुए रश्मिका ने सोशल मीडिया पर आभार जताया है। बता दें कि ‘सिकंदर’के सेट से सलमान की एक हालिया वायरल तस्वीर ने फिल्म की रिलीज के लिए लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

‘सिकंदर’ को लेकर हुई घोषणा के बीच रश्मिका मंदाना का सलमान के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो क्लिप में, रश्मिका बॉलीवुड डेब्यू की इच्छा जताती नजर आ रही हैं और इस बात को सलमान ने दोहराया भी है यहां।

वीडियो में टूटी-फूटी हिंदी में रश्मिका कहती हैं, ‘मेरी डेब्यू हो चुका है तो आपका फुल फ्लेज्ड कब सर? साउथ में?’ इसपर वहां मौजूद नीना गुप्ता कहती हैं- नहीं, तुम पूछ क्या रही हो? सलमान कहते हैं- नहीं, ये कह रही है कि ये फुल फ्लेज्ड यहां का करना चाह रही है। इसपर नीना कहती हैं- मैं भी करना चाह रही हूं, मुझे आपकी पिक्चरों में कोई बूड़ी औरत का रोल हो तो, इसपर सलमान कहते हैं- बूढ़ी तो हुई नहीं है आप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights