प्रेग्नेंसी में बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, बेबी बंप पर टिकी सबकी नजर, लोग बोले- होने वाली मां का निखार तो देखो

24 मई को, Deepika Padukone ने अपने फैंस को अपनी कुछ नई क्लिप्स दिखाईं, जिसमें वह चमकीले पीले रंग की प्लीटेड ड्रेस में सुंदर लग रही हैं। उनके लुक में खूबसूरत हीरे और मोतियों से जड़ी बालियां और ग्लैम मेकअप ने चार चांद लगा दिया। दीपिका ने इवेंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, इसमें वो ब्रांड के बारे में बात कर रही हैं लेकिन लोगों का ध्यान उनके बेबी बंप पर ही था। दीपिका इस लुक में बहुत प्यारी लग रही हैं।दीपिका पादुकोण इन दिनों सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर मीडिया की नजरों से दूर रही हैं, लेकिन जब वह 20 मई को अपना वोट डालने के लिए बाहर निकलीं, तो वह ऑनलाइन ट्रोल्स का निशाना बन गईं। हालांकि, दीपिका और रणवीर ने इन ट्रोल्स पर ध्यान नहीं दिया और अब एक बार फिर से दीपिका बाहर दिखी हैं। एक इवेंट के दौरान उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया, जिसके कई सारे वीडियोज ऑनलाइन वायरल हो गए हैं। इनमें से एक को उन्होंने खुद शेयर किया है।

इसी के साथ उनका इवेंट से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। लोग उन्हें अच्छी तरह से ड्रेसेज को कैरी करने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। पांच साल की शादी के बाद, दोनों ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने 29 फरवरी, 2024 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि वे सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। उनकी पोस्ट में बिब, जूते, टोपी, बटन और कपड़े सहित बच्चे के सामान दिख रहे थे।

जब दीपिका और रणवीर के फैंस अपने पसंदीदा कपल के बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं, इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उस होने वाली मां को ट्रोल किया जब वह अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने के लिए बाहर निकलीं और मुंबई में अपना वोट डाला। जैसे-जैसे ट्रोल्स हावी होते गए, पत्रकार फेय डिसूजा दीपिका के सपोर्ट में सामने आए और उनके लिए एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपने शरीर या प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया नहीं मांगी थी। जल्द ही, आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights