स्त्री’ के मेकर्स ने हाल ही ‘मुंज्या’ का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो वाकई पसंद आएगा। ‘स्त्री’ की तरह ही ‘मुंज्या’ में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। लेकिन ट्विस्ट यह है कि इस बार डराने के लिए किसी एक्टर को भूत नहीं बनाया गया, बल्कि CGI से एक्टर को क्रिएट किया गया है।
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों में इसके लिए उत्सुकता और बढ़ गई है, और वो सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। किसी ने ‘मुंज्या’ के ट्रेलर को नेक्स्ट लेवल का बताया, तो किसी ने कहानी और डायलॉग की तारीफ की। लोगों को अब ‘मुंज्या’ के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है। यहां पढ़िए लोगों के कमेंट्स:
Munjya के ट्रेलर की शुरुआत एक शापित जगह से होती है, जिसका नाम चेटुकवाड़ी है। वह जगह मुंज्या की वजह से शापित है और जिस पेड़ के नीचे उसकी अस्थियों को जमीन में दबाया गया, वह भी शापित है। मुंज्या गांव की लड़की मुन्नी से शादी करना चाहता था, जिससे वह प्यार करता था। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। अब अपनी उस अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने मुंज्या वापस लौटता है। लेकिन क्या मुंज्या अपनी यह अधूरी इच्छा पूरी कर पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा। ‘मुंज्या’ के ट्रेलर में उसके खौफ और डर के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का है।
‘मुंज्या’ 7 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में मोना सिंह, अभय वर्मा, सत्यराज और शरवरी वाघ हैं। इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है।