अन्‍नू कपूर की फिल्‍म ‘हमारे बारह’ के एक्‍टर्स को जान से मारने और रेप की धमकी, पुलिस में दर्ज करवाई श‍िकायत

डायरेक्टर कमल चंद्रा की पहली ही फिल्म ‘हमारे बारह’ ने अपने अलग कंटेंट के कारण काफी तारीफ बटोरी हैं। फिल्म सवाल उठाती है कि इस्लाम धर्म की कौन सी व्याख्या सही है? बुनियादी सवाल यह है कि क्या औरत और मर्द के लिए इस्लाम अलग-अलग मानदंड अपनाता है? इस फिल्म में दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर हैं, जिन्होंने लीड रोल प्ले किया है। अन्नू कपूर लंबे समय के बाद पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म कई मायनों में सवाल भी उठाती है, जिसे लेकर अब विवाद भी छिड़ गया है। फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

कमल चंद्रा की फिल्म ‘हमारे बारह’ में एक्टर अन्नू कपूर हैं। इस फिल्म को हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी दिखाया गया। फिल्म का हीरो एक सच्चा मुसलमान है और अपनी धार्मिक आस्थाओं में बंधा हुआ है। उसे जिंदगी ने अवसर ही नहीं दिया कि धर्म गुरुओं से आगे इस्लाम की प्रगतिशील परंपराओं को वो जान सके, समझ सके और अपना सके। इसलिए वह फिल्म का खलनायक तो कतई नहीं है।

जब उसकी मूर्खतापूर्ण कट्टरता से उसकी बीवी बारहवें बच्चे को जन्म देने के दौरान मर जाती हैं, तो उसकी कब्र पर वह एकालाप करता है कि उसे इस्लाम के बारे में कुछ नया सीखने का मौका ही नहीं मिला। यहीं पर रुखसाना का वॉइस ओवर है कि ‘मैं तो मरकर आजाद हो गई पर कई औरतों को दर्द की कैद में छोड़ गई।’

अन्नू कपूर की आगामी फिल्म ‘हमारे बारह’ के मेकर्स और कलाकारों ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म में मनोज जोशी भी हैं। ये फिल्म बड़ी मुसीबत में फंस गई है क्योंकि कलाकारों और क्रू को लगातार अज्ञात लोगों से मौत और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। इसे लेकर ही मेकर्स ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights