गुजरात में सरकारी प्लॉट कब्जाने पर TMC सांसद युसूफ पठान को नोटिस, वीएमसी चला सकती है बुलडोजर

 पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर जीतकर सांसद बने क्रिकेटर युसूफ पठान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने युसूफ पठान को नोटिस जारी करके सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के लिए कहा है। युसूफ पठान पर वडोदरा में एक बड़ा घर है जो उन्होंने 2014 के आसपास बनाया था। आरोप है कि युसूफ पठान ने बिना मंजूरी और आवंटन के एक प्लॉट पर कब्जा कर लिया। युसूफ पठान अपने भाई इरफान पठान के साथ वडोदरा में रहते हैं। युसूफ पठान बहरामपुर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर सांसद बने हैं। इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद पठान फैमिली की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से संपर्क करने की बात कही जा रही है।

पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद युसूफ पठान पर बीजेपी के पूर्व पार्षद विजय पवार ने सरकारी प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाया है। पवार के खुलाने के बाद वडोदरा नगर निगम ने युसूफ पठान को नोटिस जारी किया है। विजय पवार का आरोप है कि वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यूसुफ पठान को प्लॉट देने का फैसला लिया था। इसके लिए प्रस्ताव राज्य सरकार तक को भेजा गया था लेकिन राज्य सरकार ने निगम की सिफारिश को रद्द कर दिया था।

जिसके बावजूद यूसुफ पठान ने प्लॉट पर कब्जा करके तबेला बना दिया था। अभी इस प्लॉट पर युसूफ पठान का कब्जा है। ऐसे में इस हटाया जाए। युसूफ पठान ने जब प्लॉट मांगा था उस वक्त पर डॉ. ज्योति पंड्या मेयर थीं। तब कमिश्नर ने प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा था। तब तक पठान परिवार से कोई राजनीति में नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights