एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल तो टेंशन में आ गए फैंस

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने पुष्टि की है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि वह स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई हैं। शुक्रवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ दिल दहला देने वाली खबर साझा की।हिना खान के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उनके कॉमेंट बॉक्स में इस खबर को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा खुद को लेकर शेयर की इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। कई यूजर्स ने हिना खान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी भी जाहिर की।

हिना खान ने अपनी सेहत को लेकर जानकारी देते हुए लिखा- ‘आप सभी को हैलो, हाल की अफवाहों को संबोधित करने के लिए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी के साथ कुछ जरूरी न्यूज साझा करना चाहती हूं जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज तीन के स्तन कैंसर का पता चला है। इस चुनौतीपूर्ण डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हूं

हिना ने आगे लिखती हैं- ‘मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि आप इस दौरान मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। मैं आपके प्यार, स्ट्रेंथ और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। जब मैं इस यात्रा पर आगे बढ़ूंगी तो आपके व्यक्तिगत अनुभव और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए बहुत मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ, फोक्स्ड, मजबूत और पॉजिटिव हूं। हमें विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से मैं इस चुनौती से पार पा लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights