विशाल के मम्मी-पापा को देख अरमान मलिक की सिट्टी-पिट्टी गुम, रवि किशन ने उतारा शिवानी का नकाब

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि रविवार को शो में कुछ ऐसे मेहमान आने वाले हैं, जो घरवालों से सीधे-सीधे सवाल करेंगे। यूट्यूबर विशाल पांडे के मां और पिता भी आएंगे, जिन्हें देखकर विशाल फूट-फूटकर रो पड़ेंगे। अरमान मलिक के चेहरे पर 12 बजते दिखाई देंगे और वो अपनी करतूतों का ठीकरा लव कटारिया के सिर पर फोड़ते नजर आएंगे। इसके अलावा भोजपुरी स्टार रवि किशन भी शिवानी कुमारी के चेहरे से नकाब उतारेंगे।

‘Bigg Boss OTT 3’ के प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में विशाल पांडे के पिता ने कहा, ‘आज तक हमने हमारे बच्चे को कभी छुआ तक नहीं है और ये हक हमने किसी को नहीं दिया है कि कोई और आकर हमारे बेटे को थप्पड़ मारे। अगर उसका कैरेक्टर देखना है तो उसकी फैमिली, उसके फ्रेंड्स से पूछिए बाहर आकर।’

भोजपुरी स्टार रवि किशन स्टेज पर आए और शिवानी कुमारी से सीधे कहा, ‘तुम छेड़ती हो। ये गलत बात है।’ इसके बाद शिवानी रो पड़ीं और अपनी मम्मी की कसम खाकर कहने लगीं कि वो ऐसे ही बात करती हैं। इस पर रवि किशन ने आगे कहा कि कोई भी भाषा कोई भी संस्कृति ये नहीं सिखाती है कि किसी को अपमानित करके आगे बढ़ो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights