‘डॉक्टर बेटी को फेल करने की धमकी दी गई थी, ममता सरकार पर BJP नेता के गंभीर आरोप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल के अंदर हुई हैवानियत ने देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। इस घटना के बाद से पूरे देश में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा के लिए अलग कानून की मांग कर रहे हैं।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए और जांच के दौरान कोलकाता पुलिस भी सवालों के घेरे में आई। इस बीच राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिलीप घोष ने कहा “अस्पताल में एक बड़ा नेक्सस चल रहा है। हॉस्टल से लेकर अस्पताल तक सेक्स रैकेट जैसी चीजें चल रही हैं। इस धंधे से आने वाला पैसा टीएमसी के पार्टी फंड में जाता है। एसपी दास से पूछताछ होनी चाहिए। ये ममता के सबसे खास डॉक्टर हैं। अपनी बेटी को किस तरह से नौकरी दिलवाई और प्राइम पोस्ट पर रखा है। यहां डॉक्टरों को फेल करने की धमकी दी जाती है। उस दिन ये घटना कैसे घटी। क्राइम सीन के पास तोड़-फोड़ की गई। जब खोजी कुत्ता वहां गया तो वह और आगे जा रहा था, कुछ ढूंढ रहा था। उसको आगे नहीं ले गए। कोलकाता पुलिस कमिश्नर सबसे बड़ा दोषी है।”

लाश को घसीट कर परिवार के सामने लाए

दिलीप घोष ने आरोप लगाते हुए कहा ” लाश को बुरी तरह से घसीट कर परिवार के सामने लेकर गये थे। ऐसे कौन करता है, पुलिस को सस्पेंड क्यों नहीं किया। ऐसा स्टेटमेंट क्यों दिया। अस्पताल में जितना नेक्सस चल रहा है, सब कुछ तो ममता के इशारे पर ही हो रहा है। डॉक्टर बेटी को भी फेल करने की धमकी दे गई थी। शान्तनु सेन की बेटी को भी फेल करने की धमकी दी थी। पूरे बंगाल में खुला खेल चल रहा है। एसपी दास, कोलकाता पुलिस कमिश्नर इसका हिस्सा हैं। घटना के समय और भी डॉक्टर मौजूद थे, उनको पकड़ो। जल्दी कुछ करो बंगाल के लिए नहीं तो रोहिंग्या घुसपैठ से लेकर हर डिपार्टमेंट में हर तरफ लूटपाट है, इसको रोकना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights