Aadhaar Card में फोटो-पता आदि फ्री में अपडेट कराने की बढ़ गई लास्ट डेट, जानिए क्या है तरीका

अगर आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने से चूक गये हैं, तो आपके लिये अच्छा मौका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार कार्ड डिटेल अपडेट कराने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। यूआईडीएआई के अनुसार, आधारकार्ड धारक 14 दिसंबर तक बिना फीस के अपनी आधार कार्ड डिटेल अपडेट करा सकते हैं। पहले यह डेडलाइन 14 सितंबर थी। माय आधार पोर्टल पर आधार कार्ड अपडेट फ्री में हो रहा है। आधार 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जो बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक इन्फॉर्मेशन के आधार पर भारतीय नागरिकों को दी जाती है। आप आसानी से आधार को ऑफलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। यह फ्री सर्विस केवल माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। आधार कार्ड में आप आसानी से अपनी फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्मतिथि और पता आदि बदलवा सकते हैं। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को भी आप बदलवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights