PM मोदी के घर में आया स्पेशल मेहमान, नामकरण भी हुआ

 पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह जो भी करते हैं, वो तेजी से उनके फॉलोअर्स समेत देशभर में फैल जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है कि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है और इस मेहमान का नामकरण भी किया गया है। 

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’

पीएम मोदी ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights