PM मोदी पहुंचे वर्धा, कई अहम योजनाओं की हुई शुरुआत

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा में पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा के तहत प्रगति के एक वर्ष पूरे होने का उत्‍सव मनाया गया। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और ऋण जारी किया गया

इसके अलावा पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अमरावती में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला रखी। 1000 एकड़ में फैले इस पार्क का विकास महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) द्वारा राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में किया जा रहा है। भारत सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी थी। पीएम मित्र पार्क भारत को वस्त्र विनिर्माण और निर्यात के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह विश्व स्तरीय औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में मदद करेगा, जो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सहित बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेगा और इस क्षेत्र में नवाचार और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेगा।

इसके अलावा पीएम मोदी ने “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना” का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को शुरुआती चरण में सहायता दी जाएगी। योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत कुल प्रावधानों का 25 प्रतिशत पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा, जैसा कि सरकार द्वारा निर्दिष्ट किया गया है। इससे महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights