MI की फ्रेंचाइजी टीम ने लिया बड़ा फैसला, 8 खिलाड़ियों को किया रिटेन

IPL 2025 का सीजन अगले साल अप्रैल में खेला जाएगा लेकिन रिटेंशन पॉलिसी को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच MI की फ्रैंचाइजी टीम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल,  UAE में खेली जाने वाली आईएलटी20 के तीसरे सीजन के लिए MI की फ्रैंचाइजी टीम MI एमिरेट्स समेत सभी 6 टीमों ने अपने स्क्वाड को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। आईएलटी20 (ILT20) के तीसरे सीजन का अगले साल 11 जनवरी 2025 से आगाज होगा और फाइनल मैच 9 फरवरी 2025 को खेला जाएगा। इस बार भी टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी।  

आईएलटी20 (ILT20) ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में जेसन रॉय (शारजाह वॉरियर्स), फखर जमान (डेजर्ट वाइपर्स), शाई होप (दुबई कैपिटल्स), लॉकी फर्ग्यूसन (डेजर्ट वाइपर्स), रोस्टन चेस (अबू धाबी नाइट राइडर्स), मैथ्यू वेड (शारजाह वॉरियर्स), इब्राहिम जादरान (गल्फ जायंट्स) और रोमारियो शेफर्ड (एमआई एमिरेट्स) जैसे सितारे पहली बार खेलते नजर आएंगे। सीजन 3 में ऑस्ट्रेलियन स्टार डेविड वार्नर और श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और रोवमैन पॉवेल भी अपनी-अपनी टीम में दम भरते नजर आएंगे। लीग में पिछले सीजन के कुछ और प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिनमें सिकंदर रजा, क्रिस जॉर्डन, जेम्स विंस, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन शामिल हैं। अन्य प्रमुख रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कुसल मेंडिस और टॉम कोहलर-कैडमोर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights