बीते साल यूपी में कितने पर्यटक आए, महाकुंभ में कितने आएंगे? सीएम योगी ने बताए आंकड़े

पर्यटकों के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में से एक हैं। राज्य में काशी से लेकर अयोध्या और ताजमहल समेत कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो कि भारत समेत दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अब शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोगों को विश्व पर्यटन दिवस पर की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने इसके साथ ही यूपी में पर्यटकों से जुड़े कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुझे खुशी है कि भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़े स्थान न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरी दुनिया को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षित करने में सफल रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले साल 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन के स्थलों पर आए हैं।

पर्यटकों के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में से एक हैं। राज्य में काशी से लेकर अयोध्या और ताजमहल समेत कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो कि भारत समेत दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अब शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोगों को विश्व पर्यटन दिवस पर की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने इसके साथ ही यूपी में पर्यटकों से जुड़े कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुझे खुशी है कि भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़े स्थान न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरी दुनिया को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षित करने में सफल रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले साल 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन के स्थलों पर आए हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि ये पर्यटक उत्तर प्रदेश में सिर्फ पर्यटन के लिए नहीं आते हैं बल्कि उत्तर प्रदेश में रोजगार के सृजन में भी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी अपनी गुणवत्तापूर्ण कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। चाहे वह सड़क कनेक्टिविटी हो, ट्रेन कनेक्टिविटी हो, हवाई कनेक्टिविटी हो या जलमार्ग कनेक्टिविटी हो, ये सभी आज हमारे पास उपलब्ध हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको प्रयागराज महाकुंभ 2025 के बारे में भी याद दिलाना चाहूंगा। प्रयागराज महाकुंभ मकर संक्रांति 2025 को शुरू होगा और 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा। सीएम योगी ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि दुनिया भर से करीब 40 करोड़ श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights