बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। मामला समस्तीपुर के पास का बताया जा रहा है। यहां समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात पथराव हो गया। पथराव की वजह से कई बोगियों के शीशे टूट गए। वहीं स्लीपर कोच पर भी पथराव किया गया, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों का समस्तीपुर में ही इलाज कराया गया। घटना के बाद ट्रेन 45 मिनट देरी से मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंची।
दरअसल, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। इस पथराव की वजह से कई यात्रियों को चोट भी लग गई है। वहीं घायल यात्रियों का समस्तीपुर में ही उपचार कराया गया। समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन पर पथराव का मामला रात करीब 9:45 बजे का बताया जा रहा है। पथराव के बाद समस्तीपुर में कुछ देर तक ट्रेन रुकी रही, जिसके बाद मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई।