पूरे देश में दशहरे की धूम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, दिल्ली में लगा सबसे ऊंचा रावण पुतला

नवरात्रि खत्म होने के साथ ही पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। हर शहर के मैदान में रावण के पुतले खड़े किए जा रहे हैं। शाम के समय रावण दहन होगा। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में रावण का सबसे बड़ा पुतला लगाया गया है। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”

देश का सबसे बड़ा पुतला लगाने वाली द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी के आयोजक राजेश गहलोत का कहना है “इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 4 महीने लगे। खर्च करीब 30 लाख रुपये आया। आपको द्वारका में सबसे ऊंचा और खूबसूरत रावण का पुतला देखने को मिलेगा।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। दशहरा के त्योहार को विजयादशमी के रूप में भी जाना जाता है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। विजयादशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार हमें उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।’’ मुर्मू ने कहा, ‘‘इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण में शुचिता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसपूर्ण संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए।’’ उन्होंने कामना की कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights