क्या महाराष्ट्र में तय हो गया राजनीति का गणित ? क्या मान गए शिंदे ? या बीजेपी देगी नया सप्राइज

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में अब सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। एकनाथ शिंदे जहां भाजपा की बात मान गए हैं तो वहीं अब अजित पवार जिद पर अड़ गए हैं।

महाराष्ट्र से बड़ी खबर है। गृह मंत्रालय भाजपा के पास यानी देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा, इसपर शिंदे मान गए हैं और उनकी पार्टी शिवसेना को अब शहरी विकास मंत्रालय दे दिया जाएगा। इसके बाद अब अजित पवार जिद पर अड़ गए हैं कि उन्हें भी शिंदे की शिवसेना की ही तरह विभाग चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को आजाद मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इससे पहले चार दिसंबर को मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें औपचारिक तौर पर नेता का चुनाव होगा। बड़ा अपडेट ये आ रहा है कि मुख्यमंत्री के वर्षा निवासस्थान पर आज तीन बजे महायुति के नेताओं की बैठक हो सकती है और बैठक में एकनाथ शिंन्दे और देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे।

महायुति के नेताओं की  आज चंद्रशेखर बावनकुले के बंगलो पर बैठक चल रही है, बैठक में बावानकुले, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, शिवसेना से गुलाबराव पाटिल, एनसीपी से अनिल पाटिल मौजूद हैं। बैठक में सीएम और कैबिनेट मिनिस्टर्स के शपथ विधि की तैयारियो को लेकर चर्चा हो रही है। सभी नेता थोड़ी देर बाद आजाद मैदान भी जाकर शपथ ग्रहण तैयारियों का जायज़ा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights