रघुविंदर शौकीन दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल, कैलाश गहलोत की लेंगे जगह

नांगलोई जाट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रघुविंदर शौकीन ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। रघुविंदर शौकीन को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज निवास में शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख जाट नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने के बाद 18 नवंबर को रघुविंदर शौकीन को दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। पार्टी ने कैलाश गहलोत के जाने से हुए नुकसान को कम करने के लिए शौकीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने की घोषणा की थी। 

रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले वह दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। अब वह दिल्ली सरकार के मंंत्रिमंडल में भी शामिल हो गए हैं। 

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को ही एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी की। पार्टी ने कैलाश गहलोत की सीट नजफगढ़ से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की नजफगढ़ सीट पर तरुण यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ से दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत जीते थे। हालांकि कैलाश गहलोत ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं इस बार आप ने यहां तरुण यादव को मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights