OYO ने निवेशकों से जुटाए 1457 करोड़ रुपये, ताजा फंडिंग के बाद 2.4 अरब डॉलर हुई कंपनी की वैल्यूएशन

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो की पैरेंट कंपनी ओरेवल स्टेज लिमिटेड ने फंडिंग के फ्रेश स्टेज में निवेशकों से 1,457 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। यूनिकॉर्न कंपनी ओयो अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने फंड्स जुटाने के फ्रेश ‘सीरीज जी’ स्टेड में निवेशकों से करीब 1,040 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे पहले, इसी सीरीज में कंपनी ने 416.85 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, जिसके बाद ये स्टेज पूरा हो गया है। अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त 2024 को आयोजित कंपनी की असाधारण आम बैठक (EGM) में 99.99 प्रतिशत शेयरहोल्डरों ने एडिशनल इक्विटी जारी करने की मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल ओयो की ग्रोथ और इसकी ग्लोबल एक्सपेंशन योजनाओं में किया जाएगा।ओयो की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के पास भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, डेनमार्क, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स, जापान, मेक्सिको, ब्राजील समेत दुनिया भर के 35 से भी ज्यादा देशों में 1,74,000 से भी ज्यादा होटल और होम उपलब्ध हैं। इसी के साथ ओयो, दुनिया का लीडिंग होटल और होम चेन बना हुआ है। कंपनी में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने काफी पैसा निवेश कर रखा है। ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल की नेट वर्थ करीब 16,000 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights