शरद पवार का इस्तीफा किया नामंजूर NCP की कमेटी ने

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की समिति ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर, पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने के शरद पवार के फैसले को नामंजूर कर दिया.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कमेटी ने शरद पवार के इस्‍तीफे को खारिज कर दिया है. पार्टी के वरिष्‍ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि कुछ दिनों पहले शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की एक कमेटी गठित कर नए अध्‍यक्ष चुनने की जिम्‍मेदारी हमें दी थी.इस कमेटी में प्रफुल्ल पटेल पहला नाम था. उसके बाद से ही उनका इस्‍तीफा वापस लेने की अपील की जा रही है . हमने उनसे कहा कि आज पार्टी ही नहीं, राज्‍य और देश की राजनीति को भी उनकी जरूरत है ncp की कमेटी ने शरद पवार का इस्‍तीफा खारिज  कर दिया है कमेटी के सभी सदस्‍यों ने ये फैसला सर्वसम्मति से लिया है.   

शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े के बाद से उनकी पार्टी में उथल-पुथल जारी है ।उसके बाद उनकी जगह दूसरे नए अध्यक्ष के नाम तय करने की बात चल रही है ॰ शरद पवार के समर्थन में NCP कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं दूसरे राज्यो और शहरों से शरद पवार को वापस लाने की मांग केआर रहे है उनका ये कहना है की शरद पवार को ही अध्यक्ष पद पर रहे उनको अपना निर्णय वापस लेना चाहिए | पवार के समर्थन में कई जगह पोस्टर, होर्डिंग लगाए गए हैं पुणे में एक पोस्टर लगा है, जिसपर लिखा है- आज महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश को आपके नेतृत्व की ज़रूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights