MP के मुरैना में खूनी खेलपुरानी रंजिश को लेकर, 6 लोगों को गोली मारकर हत्या

एमपी के मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीन विवाद में पांच लोगों को गोलीमारी गई .उनमे से तीन की मौत हो गई है. दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुरानी विवाद चली आ रही थी. पूरे गांव में अभी तनाव का माहौल है.वहाँ पुलिस बल की तैनाती की गई है.

mp के मुरैना जिले के लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. दो परिवारों के बीच कई सालों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी. हत्याकांड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. 

सूत्रो के अनुसार लेपा गांव में धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद चला रहा था. धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था. मामला कोर्ट में चला, इसके बाद दोनों परिवारों में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था.  समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे.

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा है. एएसपी रायसिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुये बताया है कि इस गोलीबारी में 6 की मौत की पुष्टि हो गई है. जो लोग घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों के शवोंं को भी पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है. केस को दर्ज कर लिया गया है. गांव में पुलिसबल की तैनात कर दिया गया है. अभी मामले में जांच जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights