मृतसर को दहलाने की साजिश, आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

श्री गुरु रामदास सराय के पिछली तरफ गलियारे में गुरुवार देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर स्वर्ण मंदिर के पास जोरदार धमाका हुआ पांच दिनों में श्री हरमंदिर साहिब के पास यह तीसरा धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी।

पंजाब के अमृतसर को दहलाने की साजिश रची जा रही है। बुधवार देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट श्री गुरु रामदास सराय के पीछे हुए धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद वीर सिंह के पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव वडाला कला बाबा बकाला, अमरीक सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी गुरदासपुर, साहब सिंह निवासी गेट हकीमा अनगढ़, धर्मेंद्र और हरजीत निवासी 88 फुट रोड के रूप में हुई। 

आरोपी आजाद वीर सिंह ने बुधवार देर रात्रि करीब 12 बजे श्री गुरु रामदास सराय के बाथरूम में जाकर उसके पीछे की तरफ पार्क में बम ब्लास्ट कर दिया। प्रारंभिक जांच में ही आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने माना कि इससे पहले जो  दो ब्लास्ट हुए थे वो उन्होने ने ही किए थे। पहले विस्फोट में पार्किंग स्थल पर एक कंटेनर में पॉलीथिन लिफाफे में बम रखा गया था। दूसरे धमाके के लिए सुबह 4 बजे पार्किंग स्थल पर ही एक दूसरा बम रखा और वहां से निकल गए। एक व्यक्ति ने लटकते धागे को खींचा तो ब्लास्ट हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights