नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हापुड़ में सबसे अधिक मतदान, कानपुर में सबसे कम

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का आज दूसरा दिन इसके साथ ही 38 जिलों में मतदान जारी है। इस चरण मे 370 निकायों के लिए 6929 पदों पर 39146  उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद होगा

महापौर मे पहली बार चुनाव हो रहा है वही शाहजहांपुर के मतदाता शुरुआती चार घंटे में तेजी नहीं दिखा सके। वही नगर निगम दो घंटे में महज 17.20 प्रतिशत मतदान हो पाया शहर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने अपना वोट डाला।

 सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही प्रताप इंक्लेव स्थित बूथ में वोट डालने पहुंच गए थे। शाहजहांपुर में नगर निगम के अलावा तीन नगर पालिका तिलहर, पुवायां और जलालाबाद में मतदान हो रहा है। इसके अतिरिक्त आठ नगर पंचायत बंडा, खुटार, निगोही, खुदागंज, कटरा, कलान, अल्हागंज और कांट में वोटिंग हो रही है। पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग खुटार नगर पंचायत में हुई। यहां पर 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights