अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की ‘रामयण’ में रणबीर कपूर को राम के रूप में हरी झंडी दी

रणबीर कपूर इस वक्त नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। जहां कुछ लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में जमेंगे या नहीं, वहीं अरुण गोविल का कुछ और ही कहना है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने राम के किरदार में रणबीर कपूर को हरी झंडी दे दी है।

Arun Govil ने हाल ही कहा कि उन्हें लगता है कि Ranbir Kapoor महाकाव्य पौराणिक कथा पर आधारित नितेश तिवारी की फिल्म में राम की भूमिका निभा पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रणबीर कपूर मेहनती और संस्कारी हैं।

बॉलीवुड स्पाई’ से बातचीत में जब अरुण गोविल से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभा पाएंगे, तो उन्होंने कहा, ‘वो हो सकता है या नहीं हो सकता है, वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता किसी के बारे में। लेकिन जहां तक रणबीर की बात है तो वह एक अच्छे एक्टर हैं। वह एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights