गुजरात के भावनगर में बड़ा हादसा, तलाब में डूबी पांच लड़कियां, चार की मौत, मरने वालों में तीन सगी बहनें शामिल

गुजरात के भावनगर जिले में भावनगर बड़ा हादसा। तलाब में कपड़े धोने की पांच लड़कियां डूबी। रेस्क्यू में पांचों लड़कियों को बाहर निकाला गया। चार लड़कियों की मौत। इनमें तीन सगी बहनें शामिल है। पांचवीं बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य में डूबने से मौत होने की यह चौथी बड़ी घटना है। इससे पहले सूरत, नर्मदा, मोरबी, पालिताना में डूबने से मौतें हो चुकी हैं।

भावनगर के बोरतलाव के पास के इलाके में रहने वाली लड़कियां और किशोरियां दोपहर में झील के किनारे कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान एक लड़की झील में डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए अन्य लड़कियां और किशोरियां पानी में कूद पड़ीं। वे जब डूबने लगीं तब उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया। आवाज सुनकर पहुंचे युवकों ने स्थानीय तैराकों की मदद से उन्हें बचाया और अस्पताल ले जाया गया। जिसमें चार की मौत हो गई है। एक लड़की का इलाज चल रहा है। इस घटना में तीन बहनों मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुई लड़कियों की उम्र आठ साल से 17 साल के बीच थी। मरने वालों में राशिबेन (9), धिंगुबेन (8), अर्चना (17), कोमलबेन (13) की मौत हो गई है। 13 साला किंजल को बचाया जा सका। घटना के बाद अब स्थानीय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।

मफ्तनगर पानी की टांकी के पास रहने वाले यह लड़कियां कपड़े धाेने की बात कहकर घर से निकली थी। कपड़े धाेने के बाद 44 डिग्री की धूप में जब उनसे गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई उनमें बड़ी लड़की ने नहाने का फैसला किया। बड़ी लड़की के डूबने पर छोटी लड़कियों ने बचाने की कोशिश की। इसमें चारों लड़कियां भी डूबीं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने लड़कियों को बाहर निकाला लेकिन चार की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights