करोड़ नए घरों के लिए पीएम आवास योजना में शुरू हुए आवेदन

 प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पीएम आवास योजना 2.0 लेकर आई है। इसमें लोगों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और मिडिल क्लास परिवारों के लिए 9 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PMAY 2.0 को मंजूरी दी थी। इस योजना में 1 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, प्रति यूनिट 2.30 लाख रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पिछले चरण में 1.18 करोड़ मकानों को मंजूरी दी गई थी। 85.5 लाख से अधिक मकान बनाए जा चुके हैं और लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। यह योजना पूरे भारत में लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण (BLC), अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP), अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग (ARH) और ब्याज सब्सिडी योजना (ISS) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लागू की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 1 करोड़ नये घरों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। आप भी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • आवेदक और परिवार के सदस्यों की आधार डिटेल
  • आवेदक का एक्टिव बैंक खाता
  • बैंक अकाउंट से आधार लिंक्ड हो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि दस्तावेज (यदि आप अपनी जमीन पर निर्माण हेतु वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर रहे हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights