राजीव गांधी हत्याकांड में रिहा दोषी संथन की मौत,

दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में रिहा दोषी संथन उर्फ सुथेंथिराजा ने बुधवार को चेन्नै स्थित राजीव गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वह क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस बीमारी से जूझ रहा था। उसे बीते 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया गया।संथन उर्फ सुथेंथिराजा को निचली अदालत ने मृत्यु की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में इसे उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया था।

दरअसल जेल में 32 साल से अधिक समय बिताने के बाद संथन को नलिनी श्रीहरन, श्रीहरन उर्फ मुरुगन, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और जयकुमार के साथ अलग-अलग जेलों से रिहा किया गया था। उसे त्रिची सेंट्रल जेल परिसर में मुरुगन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस के साथ रखा गया था। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने बीते 23 फरवरी को संथन को श्रीलंका से लाने का निर्देश जारी किया था।

वह लीवर फेलियर से पीड़ित था और उसका इलाज राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में चल रहा था। ऐसे में संथन की आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसकी पुष्टि चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के प्रशासन ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights